Bhai Abbas Bhai Abbas

भाई अब्बास भाई अब्बास
सुन लो फर्याद भाई अब्बास

कौन है अपना सहारा
है यहाँ कौन हमारा
चार सू है फ़क़त हिरास – भाई अब्बास
भाई अब्बास भाई अब्बास

तुम जो दरया को सिधारे
कट गए शाने तुम्हारे
और बच्चे हुए बे आस – भाई अब्बास
भाई अब्बास भाई अब्बास

उसकी आँखों में नमी थी
वो तुम्हें ढूंढ रही थी
जब अलम आया मेरे पास – भाई अब्बास
भाई अब्बास भाई अब्बास

रो के ज़ैनब ये पुकारी
लाड़ली का भी तुम्हारी
खून से तर हुआ लिबास – भाई अब्बास
भाई अब्बास भाई अब्बास

बे रिदा ले गए हमको
बांध कर एक रसन को
तुम नहीं थे जो मेरे पास – भाई अब्बास
भाई अब्बास भाई अब्बास

जब पढ़ा जायेगा मेहदी
नौहा ज़ैनब की ज़बानी
सदा तड़पाएगा एहसास – भाई अब्बास
भाई अब्बास भाई अब्बास